केराकत की प्राचीन काली मन्दिर का श्रृंगारोत्सव व देवी जागरण 24 मार्च को

जौनपुर। केराकत कस्बे में स्थित प्राचीन काली मन्दिर का श्रृंगारोत्सव एवं देवी जागरण का भव्य आयोजन 24 मार्च दिन शनिवार को सुनिश्चित जो सायं 6 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। चैत्र नवरात्रि के सप्तमी के दिन आयोजित उक्त आयोजन केराकत कस्बे के नालापार में स्थित रामलीला मंच पर होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक राजेश साहू ‘राजू’ पत्रकार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध देवी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति एवं सा-रे-गा-मा की उपविजेता भावना सिंह भक्ति रस की धारा बहायेंगे। श्री साहू ने समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

news 1855186734883131013

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item