43वां निरंकारी संत समागम 10 व 11 मार्च को

जौनपुर। संत निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में सद्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज की पावन छत्रछाया उत्तर प्रदेश का 43वां निरंकारी संत समागम 10 व 11 मार्च को होगा। यह आयोजन वाराणसी के कपसेठी बाजार के निकट स्थित शिवदासपुर में होगा। इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में विविध भाषाएं, रंग, नस्ल, संस्कृति एवं अलग-अलग रहन-सहन का एक मंच होगा। लाखों भक्तों के आगमन को लेकर रहने, शौचालय, स्नानघर, लंगर की सम्पूर्ण व्यवस्था होगी। श्री जायसवाल ने बताया कि समागम में मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, निरंकारी प्रदर्शनी, सेवादल रैली व बहुभाषी कवि सम्मेलन है।

Related

news 6618312092599765175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item