बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से 5 बिस्वा गेहूं की फसल जली
https://www.shirazehind.com/2018/03/5.html
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत संजय रावत निवासी बासुपट्टी गांव में 5 बिस्सा
गेहू की फसल पक कर तैयार थी। खेत के बीच मे स्थित खम्भे में लगे तारों में
हुई सपार्किंग से 5 विस्वा गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गई।ग्रामीणों के
अथक प्रयास से किसी तरह पानी बालू मिट्टी का सहारा लेकर किसी तरह आग पर
काबू पाया लेकिन तब तक पांच बिस्वा गेहू जल गया। ग्रामीणों का कहना था कि
समय रहते अगर आग पे काबू नही पाया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

