जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन अधिकारी नामित
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_185.html
जौनपुर।
जिला मजिस्टेªट/निर्वाचन अधिकारी (जि.यो.स.) अरविन्द मलप्पा बंगारी ने
बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना द्वारा नगरीय
निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का
निर्वाचन कराये जाने का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। जिला योजना समिति
के सदस्यों के निर्वाचन को सकुशल शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने
के लिये राम आसरे सिंह राजस्व अधिकारी एवं आरडी यादव जिला अर्थ एवं
संख्याधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। ये नामित
अधिकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा
निर्गत आदेशों एवं निर्देशों के अन्तर्गत नाम निर्देशन से लेकर मतदान एवं
मतगणना कार्य अपनी देख-रेख में ससमय सम्पन्न करायेंगे।

