मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित, भण्डारे का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_214.html
जफराबाद।
सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के बैजाबाँध गांव में शुक्रवार को एक मंदिर
में जगत जननी मां दुर्गा जी के मूर्ति की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा
विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधि-विधान से किया गया। मां दुर्गा जी के
मूर्ति स्थापना के पूर्व एक भक्तों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
शोभा यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूॅज उठा। शाम
को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भण्डारे का महाप्रसाद
ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक प्रेम सिंह बड़े बाबू, धवल कुमार
सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, रमेश चौहान प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष
चौहान यम्पी, विजय प्रकाश सिंह, डा0 राम प्रकाश, डा0 रामचन्दर सिंह आदि
तमाम लोग उपस्थित रहे !

