सिंचाई बंधुओं की बैठक में तमाम बिन्दुओं पर हुई परिचर्चा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन सिंचाई एवं जल संसाधन के परिप्रेक्ष्य में जनपद के सिंचाई बंधुओं की बैठक कमलेश प्रजापति उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु की अध्यक्षता में हुई। विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में नहरों/डेªनों की समुचित सफाई, नहरों की कटिंग, टेल तक पानी पहुंचाने की समस्याएं, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, नहरों की कुलावों की व्यवस्था सम्बन्धित समस्याएं, नलकूपों के बंदी की समीक्षा, राजकीय नलकूपों के संचालन सम्बन्धित समस्याएं, कृषकों से प्राप्त सिंचाई सम्बन्धी अन्य प्रकार की शिकायतों का निस्तारण, सिंचाई मंत्री द्वारा निर्देशित कार्य पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर एके कुशवाहा अधिशासी अभियंता/नोडल अधिकारी, राजेन्द्र प्रसाद जूनियर इंजीनियर सिंचाई खण्ड, अवधेश कुमार जूनियर इंजीनियर शारदा सहायक खण्ड 36, कमलेश गौतम शारदा सहायक खण्ड 39, गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव लघु डाल नहर खण्ड, एके श्रीवास्तव सहायक अभियंता नलकूप खण्ड सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 8809138567011907406

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item