स्वास्थ्य शिविर से हर वर्ग के लोगों को मिलता है लाभः डा. सिद्धार्थ
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_287.html
जौनपुर।
स्वास्थ्य शिविर से मरीजों के शरीर में छिपी बीमारियां सामने आती हैं।
इसमें हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। असाध्य रोग भी उपचार से ठीक हो
जाते हैं। अगर व्यक्तियों के स्वास्थ्य को सही रखना है तो सप्ताह में एक
बाद ग्रामसभाओं में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाना अत्यन्त आवश्यक है।
उक्त बातें रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उसराव में आयोजित
स्वास्थ्य शिविर को सम्बोधित करते हुये सिद्धार्थ हास्पिटल मल्टी
स्पेशिएलिटी एवं रिसर्च सेण्टर के गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक एवं कैंसर सर्जन
डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचलों में
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से नागरिकों का दोहरा लाभ होता है। जहां
उनका घर बैठे उपचार हो जाता है, वहीं निःशुल्क दवाइयां भी उन्हें आसानी से
प्राप्त हो जाती है। एक ही छत के नीचे हर वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य
परीक्षण हो जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शिविर एक अच्छा माध्यम है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्रामीणों का सहयोग मिला, उसे कभी भूल नहीं
पायेंगे। यहां के लोगों को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं हमेशा खड़ा
रहूंगा। शिविर में हजारों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाइयां
वितरित की गयीं। इस अवसर पर डा. विवेक श्रीवास्तव, डा. एसबी पटेल, डा.
विवेक श्रीवास्तव, डा. एसबी पटेल, डा. वीके यादव, डा. आरपी सिद्धार्थ,
पोरस, अजय, मुन्ना सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

