पशुओं का शिविर में ’किया गया इलाज
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_351.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के छितौना ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य मेला शिविर का आयोजन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 के एन कुशवाहा की अध्यक्षता में विकासखंड केराकत के छितौना गांव में किया गया । जिसमें सैकड़ों पशुओं गाय, भैंस, भेड़ ,बकरी का इलाज निशुल्क, शिविर लगाकर किया गया । इस दौरान बांझपन व बीमार पशुओं का इलाज निशुल्क किया गया । जिसमें त्रिवेणी हर्बल कंपनी की तरफ से भी निःशुल्क दवा पशुओं में वितरित की गई । शिविर में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के एन कुशवाहा ,डा0 धर्मेंद्र, डा0 अजय यादव, डा0 राधे मोहन, डा0 एसके आनंद ,डा0 संजय पांडे, फार्मासिस्ट सुनील कुमार यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी अनुज अजय, नेपोलियन, मुकेश यादव छितौना ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव व पथरू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

