परमात्मा की संतान सब हैंः सीमा सचदेवा

जौनपुर। परमात्मा की संतान सब हैं। चाहे नारी हो या नर, क्योंकि सबमें एक ही परम तत्व का अंश है। सबमें एक प्रभु का नूर समाया है। आज की नारी अपने घर परिवार के साथ ही कार्यालय व व्यवसाय में भी अपना योगदान दे रही हैं। इन्हंे अगर सत्संग से जोड़ दिया जाय तो ब्रह्मज्ञान द्वारा इनमें बहुत बदलाव आ सकता है। आज सद्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी की कृपा से निरंकारी सत्संग द्वारा नारी का जीवन ऊंचा हो रहा है। उक्त उद्गार पट्टीनरेन्द्रपुर में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में निरंकारी महिला संत समागम के अवसर पर उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करती इलाहाबाद से आयीं बहन सीमा सचदेवा केन्द्रीय प्रचारक ने व्यक्त किया। समागम में जनपद के अलावा सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना, अमेठी, इलाहाबाद से आयीं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भरपूर योगदान दिया। अन्त में मानिकचन्द तिवारी जोनल इंचार्ज ने समस्त साध संगत का स्वागत करते हुये आभार प्रगट किया। इस अवसर पर विमलेश, आरती, सुशीला, सत्या, केशरी, शालिनी पाण्डेय, गीता, मधु, सुमन, शिखा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन बहन नीरा ने किया।

Related

featured 8037380681488633536

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item