वरिष्ठ पत्रकार के माता के निधन पर शोक सभा का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_392.html
जलालपुर
(जौनपुर) स्थानीय कस्बे मे स्थित रामलीला मैदान मे मंगलवार के दिन वरिष्ठ
पत्रकार प्रदीप सिंह के माता के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन
व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमे
स्थानीय पत्रकारो सहित बड़ी संख्या मे नागरिको ने पहुंचकर शोक संवेदना
व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा मृतक आत्मा को शांति प्रदान
करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। व काफी दिन से बीमार चल रही थी
वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया था।इस अवसर पर
पत्रकार रामाज्ञा यादव ,कमलेश यादव, गुलजार अली, मनोज सिंह, पंकज भूषण
मिश्र, राजेश मिश्र, रबिन्दर दूबे, अनिल अग्रहरी, कृपाशंकर यादव,राकुर,
पंकज पाण्डेय, कृपा यादव, सहित मोहम्मद इनाम मोहम्मद इनामुलहक, जहीर
आहमद, मोहम्मद सलीम,आरिफ सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे ।
