जिला अस्पताल में फैला भ्रष्टाचार
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_426.html
जौनपुर। भारतीय जनता पाट्री के जिलामंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने स्वास्थ्य विभाग जौनपुर पर गम्भीर आरोप लगाया उन्होनें कहा कि मुख्य चिक्सिाधिकरी के सर पर सरकारी अस्पताल में गरीब मरीजो का शोसण किया जा रहा है जबकि प्रदेश की योगी सरकार और स्वथ्य मंत्री द्वारा गरीबो के लिए लाभकरी योजनाऐं एवं निःशुल्क लाभकरी योजनाओं एवं जांच की व्यवस्था की गयी है। एक तरफ जहां योगी सरकार व स्वाथ्य मंत्रालय हर जनता को स्वाथ्य लाभ पहुंचाने के लिए दृठ संकल्प है वहीं स्वाथ्य विभाग के अधिकरी सरकार के मंसा पर पानी फेर रहे है। भाजपा नेता बच्चा भईया ने बताया कि आज वह अपनी चाची को दिखाने जिला अस्पताल गये थे चिकित्सक द्वारा जांच कराने की बात की गयी तब वह अपनी चाची को जांच कराने के लिए पैथालोजी लैब आर्डियोग्राम विभाग में पहुचे तो वहा के कर्मचारीयों ने उन्हें दो पन्ना दिया और कहा कि इसे बाजार से फोटो स्टेट करा ले आये तो बच्चा भईया ने आपत्ती किया तो आम मरीजो के साथ सोशण हो रहा है तो कर्मचारीयों ने अपना दुख दर्द बताया जिस पर बच्चा भईया ने सी एम ओ जौनपुर डा. ओ पी सिंह से फोन पर बात किया और सुधार कराने का आग्रह किया। जिस पर सी एम ओ ने पल्ला झाड़ते हुये कहा कि यह मुख्य चिकित्सा अधिक्षक जिला चिकित्सालय जौनपुर के कार्य क्षेत्र में आता है। तो बच्चा भईया सी एम एस के पास पहंुचे और उन्होंने मामले से अवगत कराया तो सी एम एस ने बताया कि यह मामला सी एम ओ देखते है। इस कृत देखकर बच्चा भईया अचम्भित हो गये और कहा कि जब मेरे साथ ऐसा बरताव किया जा रहा है तो आम नागरिक के साथ कैसा होता होगा। उन्होंने तुरन्त फोन से पूरे मामले को प्रदेश के स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री व परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोसी व प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय को अवगत कराया और जांच कराकर दोषी अधिकरीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई कराने की मांग किया। बच्चा भईया ने कहा कि स्वाथ्य विभाग के कई अधिकारी विगत कई वर्शो से जौनपुर में तैनात है। विदित हो की कुछ दिन पूर्व षाहगंज में एक महिला को अस्पताल से भगा दिया गया था उस महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्चें को जन्म दे दिया था उसमें भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकरी व सी एम ओ जौनपुर की काभी छिछालेदर हुयी थी।
