फसलो को रौद रहे है आवारा पशु ,खून का आशू रो रहा है अन्नदाता, क्या यही है एक वर्ष की योगी सरकार

जौनपुर। योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश भर के अवैध बूचड़खाना बंद होने से जहां बेजुबां जनवरो का कत्ल होना बंद हो गया है वही इन जानवरो की भारी मौजूदगी से किसान त्राह त्राह करने लगा है।  जानवरो का झुण्ड किसानो के खेतो पर धावा बोलकर महीनो की गाढ़ी मेहनत की कमाई को पल भर चट कर दे रहे है। हमारे अन्नदाता खून के आंशू रो रहे है।
सूबे में योगी सरकार बने एक वर्ष पूरे हो गये है। चुनाव के समय भाजपा ने जनता से वादा किया था कि हमारी सरकार बनते ही प्रदेश हो रही गोकशी पूरी तरह से बंद हो जायेगी। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा करते हुए प्रदेश भर में चल रहे अवैध स्लाटर हाऊसो पर ताला लगवा दिया। सरकार द्वारा आवारा पशुओ को रखने और खाने पीने का इंतजाम न करने के कारण शहर की गलियों से लेकर गांव गांव तक भारी संख्या में आवारा पशुओ झुण्ड दिखाई पड़ रहा है। ये जानवर आपना पेट भरने के लिए किसानो की फसलो को अपना निवाला बन रहे है। किसान बेचारे कर्ज लेकर खून पसीने से सीचकर फसल उगा रहे है उधर पलक झपकते आवारा पशुओ का झुण्ड साफ कर दे रहे है। अपने गाढ़ी मेहनत की कमाई चैपट होने से किसान खून की आशू रो रहे है। हरदीपुर गांव के किसान अरविन्द कुमार पाण्डेय, भगवानदीन मौर्या, प्यारेलाल मौर्या समेत दर्जनों किसानो ने बताया कि हम लोग कोहड़ भाटा टमाटर की फसल तैयार किया था लेकिन रात में आवारा पशुओ का झुण्ड धावा बोलकर खा गये। सुबह जब हम लोग खेत पर पहुंचे तो फसलो की दुर्दशा देखकर आशू निकल पड़े। सभी ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार को बुचड़खाना बंद करना था पहले इन पशुओ को रखने और खाने पीने का इंतजाम करना चाहिए था। ऐसा न होने से ये पशु हमारी मेहनत की कमाई खा जा रहे है।


Related

news 6844408626588840039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item