वेगैर भेदभाव के क्षेत्र का विकास करेंगी खुटहन ब्लाक प्रमुख: सुरेन्द्र वीर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_433.html
जौनपुर। प्रतापगढ़ के सांसद की बहू व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह की पत्नी नीलम सिंह आज खुटहन ब्लाक प्रमुख बन गयी है। उनकी ऐतिहासिक जीत पर उनके शुभचिंतको भाजपा नेताओ कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसी कड़ी में नीलम सिंह के जेठ व समाजसेवी सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय सभी बीडीसी सदस्यो व क्षेत्र की जनता को देते हुए कहा कि नीलम सभी सदस्यो के मान सम्मान की रक्षा करते हुए क्षेत्र का विकास पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ करेगी।

