प्रदेश सरकार सभी के हित के लिए संकल्पित: शंकर गिरी

जौनपुर। भारत समृद्ध संस्कृति व आध्यात्मिक परम्परा का देश है। भारत की समृद्धि का मार्ग देश की जनाधिक्य वाले राज्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। पिछले डेढ़ दशक से पूर्वर्ती सरकारों के कुप्रबन्धन का शिकार था। उक्त बातें भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि 19 मार्च  को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन हुआ और योगी सरकार ने अपने गठन काल से लिये गए निर्णयों तथा निर्णयों पर क्रियान्वयन से भाजपा सरकार की दिशा व दृष्टि को सुस्पष्ट किया है। प्रदेश की योगी सरकार स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि,महिला विकास,ग्राम विकास,शहरी विकास,ऊर्जा विकास सहित सभी क्षेत्रों में प्रभावी निर्णय लेकर  त्वरित गति से कार्य कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार किसानों तथा कृषि को संरक्षित व संवर्धित करने के लिए संकल्पित है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का ऋणमोचन किया है।गन्ना किसानों का बकाया 24531 करोड़ रुपया भुगतान कराया व साथ ही 25271 किसानों को घर बैठे गन्ना समिति का सदस्य भी बनाया।साथ ही आलू का समर्थन मूल्य 4.87 प्रति किलो तय किया। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में नकल माफियाओ को जड़ से उखाड़ फेकते हुए प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा का आयोजन कराया जिसमे करीब 11 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घण्टे व ग्रामीण अंचलों में 18-20 घण्टे बिजली देने का कार्य और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले 2.86लाख गरीब परिवार तथा 4.16लाख सामान्य परिवारों को  विद्युत कनेक्शन देने का कार्य किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह ने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों के शासनकाल मे प्रदेश में अराजकता,गुण्डागर्दी चरम पर थी परंतु योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश के 1294 अपराधियों का एनकाउंटर,3065 अपराधियो  गिरफ्तारी तथा 5409 अपराधियों की जमानत रद्द करते हुए प्रदेश को भयमुक्त किया।  सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करके पारदर्शी तरीके से 80000 से अधिक ठीके शासन द्वारा आवंटित किए गए।जिसका परिणाम यह हुआ कि विभागों के ठेको से भाई भतीजावाद को समाप्त हुआ।सम्मेलन को नीरज सिंह, श्याममोहन अग्रवाल,अजेंद्र दुबे,अध्यक्ष अरुण उपाध्याय,रवींद्र मिश्र,सुरेन्द्र विक्रम सिंह,नरेंद्र उपाध्याय, राजकृष्ण शर्मा,अच्छेलाल आदि प्रमुख लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Related

news 1079511387876027612

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item