उपचार के दौरान बच्ची की मौत , चिकित्सक पर लगा लापरवाही का आरोप

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर दरगाह पर मत्था टेकने आयी एक जायरीन की लगभग 4 माह की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गयी। आरोप है कि चिकित्सकोंॉकी लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव निवासी मंसूर अली अपने सास, ससुर व साली के साथ शुक्रवार को गौसपुर दरगाह पर मत्था टेकने आये थे। यहां उनकी साली सहरून की 4 माह की पुत्री मुस्कान की अचानक तबीयत खराब हो गयी। उसे उपचार हेतु क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस पर परिजन ने चिकित्सक पर गलत उपचार कर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बच्ची के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मृतका के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। उधर चिकित्सक मौके से भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

Related

news 8431453613230797865

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item