लावारिश पड़ा था, अस्पताल पहुंचाया
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_538.html
जौनपुर । सिटी रेलवे स्टेशन पर सप्ताह भर से एक लावारिश व्यक्ति प्लेटफार्म पर पड़ा था उसकी हालत दयनीय थी, स्टेशन के निकट सैदरपुर के लोग सुबह शाम किसी तरह से उसके खाने पीने की व्यवस्था कर रहे थे। कुछ लोगों द्वारा उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं लगा। लावारिस व्यक्ति अपने आप को जफराबाद थाना क्षेत्र के परियावां का निवासी बता रहा था। लोगों ने प्लेटफार्म पर लावारिस पड़े व्यक्ति की सूचना रेलवे सिटी स्टेशन पर मौजूद राजकीय रेलवे पुलिस को भी दी लेकिन उन्होंने इस को अनसुना कर दिया। गरीब व्यक्ति की मदद करने के बजाय रेलवे पुलिस ने शिकायत करने आये लोगों को डांट फटकार कर भगा दिया। कल रात जब उक्त व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर हुई तो स्टेशन के पास के रहने वाले निवासियों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दिया । पुलिस ने पहुंच कर उक्त व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म पर कई लावारिस व्यक्तियों का स्थाई आवास बन गया है। रात के समय शराबियों का भी अड्डा बना हुआ है,वही प्लेट फार्म पर आवारा पशु भी टहलते हुये नजर आते है जो यात्रियों के लिए सिरदर्द साबित होते है। लेकिन रेलवे पुलिस को यह सब नहीं दिखाई देता अगर वक्त रहते रेलवे पुलिस प्लेटफार्म के प्रति सजक नहीं हुई तो प्लेटफार्म अराजक तत्वों का अड्डा बन जाएगा।

