दर्शन सेवा के आश्रम में मनाया गया होली मिलन समारोह

जौनपुर। दर्शन सेवा समिति के कार्यस्थल कलीचाबाद स्थित आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जहां उपस्थित न होने के बावजूद भी मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने समिति के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की सराहना किया। इस दौरान निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों द्वारा प्रस्तुति दी गयी जिसके बाद राधाकृष्ण की रासलीला का नाट्य ने लोगों का मन मोह लिया। इसी क्रम में आश्रम के संचालक जगदीश चन्द्र उपाध्याय ने संस्था द्वारा नारी शक्ति के विकास को रेखांकित किया। साथ ही कहा कि मातृ शक्ति एवं नारी सशक्तीकरण द्वारा ही समाज पूर्णतया विकसित हो सकता है। अन्त में उन्होंने कहा कि संस्कार से ही सुखमय संसार की स्थापना संभव है। साथ ही गुरू जगदीश चन्द्र उपाध्याय व गुरू माता श्रीमती जय देवी ने सभी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सिंह ने किया। इस अवसर पर अजय बहादुर यादव, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, जय नारायण सिंह, अजय पाठक, कुसुम सिंह, अशोक यादव, नीरज सिंह, प्रीति सिंह, नारायणी जी, अश्वनी श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव, अजय पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5403975228989209961

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item