दिव्यांग बच्चों को निपुण बनाने की जरूरत

 जौनपुर। रचना विशेष विद्यालय में सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम’  के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।   विशिष्ट अतिथि लायन्स क्लब सूरज के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र खत्री रहे।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों को नये कौशलों को सिखाने के लिए अलग-अलग तकनीकियों का प्रयोग विशेष शिक्षकों द्वारा किया जाता है। उन्हें निपुण बनाने में विशेष शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र खत्री ने कहाकि दिव्यांग बच्चों के लिये विशेष शिक्षक द्वारा किया जाने वाला प्रत्येक कार्य उनके लिए लाभकारी होता है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सहायक तकनीकि एक सामान्य शब्द है जिसमें दिव्यांग लोगों के लिए सहायक, अनुकूलित और पुनर्वास उपकरण शामिल हैं। सहायक तकनीकि लोगों को कार्य करने के लिए सक्षम करने में अधिक स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करती है। सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और उनकी आजादी की भावना को बनाये रखने में मदद करता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता नितेश सिंह, अम्बे देवी, धर्मेन्द्र, अरविन्द कुमार, सचिन यादव, सुनील गुप्ता आदि ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Related

featured 866497954986360377

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item