नौवे दिन भी मूल्यांकन बहिष्कार, गरजे वित्तविहीन शिक्षक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_735.html
जौनपुर।.माध्यमिक
वित्तविहीन शिक्षकों ने रविवार को भी बोर्ड के कांपियों का मूल्यांकन
बहिष्कार किया। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए शिक्षकों
ने मूल्यांकन केन्द्रों पर जमकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कहा जब तक
हमारी मांगे पूरी नही हो जाती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान
मूल्यांकन केन्द्रों पर कार्य प्रभावित रहा।
माध्यमिक
वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह
के नेतृत्व में भारी संख्या में वित्तविहीन शिक्षक दिन में नौ बजे नारेबाजी
करते हुए शिया इण्टर कालेज मूल्यांकन केन्द्र पर पहुंचे। गेट पर ही खड़े
होकर नारेबाजी करते हुए मूल्यांकन करने आ रहे शिक्षकों को मूल्यांकन न करने
की बात कह वापस लौटाने लगे। इस दौरान शिक्षकों का झड़प भी हुआ। धरना की
अध्यक्षता कर रहे शिक्षक नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक
अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए नौ दिनों से मूल्यांकन बहिष्कार कर धरना
प्रदर्शन कर रही है लेकिन सरकार राजनीति करने में जुटी है। सरकार लगातार
वित्तविहीन शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। शिक्षक नेता छोटेलाल यादव व
जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक अपनी लड़ाई लगातार
जारी रखेंगे।
इस अवसर पर श्रद्धेय गुप्ता सुरेन्द्र
सिंह सुनील शुक्ला अमित दूबे आनन्द पाण्डेय रविकान्त दूबे बी0एन0पाण्डेय
अरविंद यादव राकेश तिवारी श्यामधर मिश्र विकास सिंह अंकुर द्विवेदी
जयप्रकाश यादव

