जानिये बेटी ने क्यो पिता पर दर्ज करा दी एफआईआर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_762.html
जौनपुर। डांट फटकार से क्षुब्ध होकर बेटी ने पिता पर ही केश दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज करके चलान न्यायालय भेज दिया। एसडीएम ने निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है। आरोपी के वकील ने बताया कि मेरे क्लाइंट की बेटी फेसबुक का इस्तेमाल कर रही थी पिता द्वारा बार बार मना करने के बाद भी उसकी लड़की फेसबुक चलाना बंद नही किया जिससे आजीज आकर पिता ने उसे डांट फटकार लगायी तो वह एफआईआर दर्ज करा दिया। यह समाज के लिए अच्छा संदेश नही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भापुर गांव की निवासी एक लड़की ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगायी कि मेरे पिता 12 मार्च को मुझे अकारण मेरे ऊपर जान लेवा हमला किया है। जबकि उनका और मेरा छह वर्षो से कोई सम्बंध नही है। इसके बाद भी मुझे परेशान करते रहते है। बेटी की तहरीर पर थाने के दारोगा ब्रम्हदेव प्रसाद अपनी टीम के साथ उसके घर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। इस दरम्यान दारोगा आरोपी पिता को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर ही था। मौके की नजाकत भांपते हुए पुलिस ने रमाकांत को गिरफ्तार करके थाने ले आयी। उनके ऊपर धारा 151, 107, 116 सीआरपीसी की तहत मुकदमा दर्ज करके चलान एसडीएम बदलापुर के न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने निजी मुचलके पर पिता को रिहा कर दिया। बेटी द्वारा पिता पर एफआईआर दर्ज कराने की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। हलांकि इस मामले पर बाप और बेटी दोनो ने मीडिया से दूरी ही बनायी रखी। उधर आरोपी पिता के अधिवक्ता लालता प्रसाद और राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बेटी फेसबुक का इस्तेमाल करती थी। पिता बार बार मना करता था इसके बाद वह नही मानी तो उसने कड़ा फटकार लगायी थी। जिसके कारण बेटी ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया।