बच गयी विधायक जगदीश सोनकर की प्रतिष्ठा, नही आया भाई के खिलाफ अविश्वास

जौनपुर। पूर्व मंत्री व मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर की प्रतिष्ठा बच गयी। उनके भाई व करंजाकला के ब्लाक प्रमुख दीपचंद्र सोनकर के खिलाफ बुलाई गयी अविश्वास बैठक में मात्र एक बीडीसी सदस्य ब्लाक पहुंची। इस ब्लाक प्रमुख की कुर्शी बचने से सपा नेताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुंचकर प्रमुख को फूल मालाओ से लाद दिया।
सूबे में सत्ता परिर्वन होने के बाद खुटहन और बक्शा ब्लाक प्रमुख का तख्त पलटते हुए सपा से छिन कर इन दोनो ब्लाक प्रमुखो की कुर्शी पर भाजपा समर्थित प्रमुख काबिज हो गये। उधर सिकरारा ब्लाक प्रमुख पद पर निर्दल प्रत्याशी आसिन हो गये। आज करंजाकला ब्लाक प्रमुख दीपचंद्र सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक बुलाई गयी थी। इस बैठक में कुल 123 बीडीसी सदस्यो में केवल एक महिला सदस्य गीता यादव पहुंची। गीता यादव देवकली गांव की बीडीसी सदस्य है। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद दीपचंद्र सोनकर को पुनः प्रमुख घोषित कर दिया गया। दीपचंद्र पूर्व मंत्री व मछलीशहर से सपा विधायक जगदीश सोनकर के भाई है। सपा की यह कुर्शी महफूज होने की खबर मिलते ही सपा नेताओ और कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सपा कार्यकर्ताओ ने अखिलेश यादव जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए ब्लाक प्रमुख को फूल मालाओ से लाद दिया।

Related

news 7829895269527189686

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item