ट्रेन से गयी युवक की जान
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_779.html
जौनपुर।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरचौली निवासी जितेन्द्र गौतम 35 वर्ष पुत्र
रूप लाल की सुल्तानपुर-वाराणसी रेल मार्ग के कलिंजरा फाटक से लगभग 50 मीटर
पूरब किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक दो दिन
पहले ही मुम्बई से लौटने के बाद रविवार की सुबह अपने बच्चों एवं पत्नी को
लेने ससुराल गया था। शौच के लिये निकले ग्रामीणों ने रेलवे टैªक पर मिली
लाश की जानकारी पहुंची को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

