विद्यालय में उत्कृट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_782.html
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज में स्थित प्रणव म स्कूल ऑफ
चिल्ड्रेन स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृट प्रदर्शन करने वाले
छात्रों श्रेया त्रिपाठी , साजिद खान , अभिषेक यादव , आशीष यादव को
विद्यालय में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि अजय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र ने 2100 रुपये का चेक और प्रशस्तिपत्र दे कर
समानित किया । प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में
स्थित इस विद्यालय में जिस प्रकार से उच्चस्तर की शिक्षा छात्रों को दी
जाती है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है । आने वाले समय मे इस विद्यालय
में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे निश्चित ही नाम रोशन करेगे ।इस मौके पर
सीता राम यादव व सुमन यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए । विद्यालय की
प्राधानाचार्या सिल्जा प्रमोद ने आए हुए आगन्तुको के प्रति आभार ज्ञापित
किया । इस मौके पर खुशबू सिंह , सुनीता , कुलदीप पाण्डेय , विजय शंकर ,
सीमा , पवन कुमार , रोहित सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

