पुलिस की मौजूदगी मे प्रेमी जोड़ो ने रचाई शादी

 जलालपुर।  क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर पर बुधवार के दिन पुलिस की मौजूदगी मे एक प्रेमी जोड़ी की शादी  कराई गयी ।
 बताते है कि संदीप भारती पुत्र स्वर्गीय कोलाहल भारती निवासी रेहटी को  आरती पुत्री हौसला प्रसाद निवासी लखमीपुर से काफी  दिनो से प्रेम प्रपंच चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के परिजनों को हुई तो वह लोग इसकी लिखित शिकायत थाने पर दिया।
 पुलिस द्वारा दोनो पक्षो को बुलाकर पूछ ताछ किया तो प्रेमी प्रेमिका एक साथ जीने और मरने की कसमे खाते हुए शादी करने की जिद पर अड़े रहे।दोनो के जिद के आगे परिजनो की एक भी नही चली ।अन्त मे पुलिस के समझाने बुझाने पर दोनो पक्षो ने आपसी सहमति पर शादी करने का फैसला लिया । पुलिस की मौजूदगी  मे मन्दिर के महन्त मुरलीधर गिरी व्दारा पूरे रीति रिवाज के साथ दोनो का शादी सम्पन्न करा दिया गया। शादी के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

Related

news 7011414319589174218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item