दहेज रहित मुस्लिम निकाह की नेक पहल
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_792.html
जौनपुर।
सामाजिक संस्था एफादह फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित इज्तेमाई निकाह
में दो जोड़ों का निकाह कराया गया। यह आयोजन नगर के हमजा चिश्ती दरगाह के
निकट रसीदाबाद मोहल्ला स्थित एक मैरेज हाल में किया गया था। मुस्लिम जोड़ों
की दहेज रहित निकाह के लिए ऐसे आयोजन की शुरुआत की गई।
मदरसा लालदरवाजा के मौलाना वसीम शेरवानी ने सीरत पर तकरीर की फिर निकाह पढ़ाया। उनके साथ हाफिज लालमोहम्मद भी मौजूद थे। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को मुबारकवाद दी। मौलाना वसीम शेरवानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जहां दहेज प्रथा पर अंकुश लगेगा। समाज के लोगों को ऐसे आयोजनों के लिए आगे आना होगा। यहां सपा नेता इस्तेकबाल कुरैशी, सलीम खां, निखिलेश सिंह, हनीफ अंसारी, शकील मंसूरी, दुर्गापूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मोती यादव, अरशद कुरैशी, अब्दूल हकीम अंसारी, सहाबुद्दीन राईन, सभासद इरशाद मंसूरी, अरुण सिंह, अब्दुल अहद मुन्ने, फिरोज अहमद पप्पू, शेख सलाउद्दीन, कमालुद्दीन अंसारी, अनीश अहमद, अफरोज आलम, अतीक, शहजादे, शाहनवाज शेखू, रियाजुद्दीन, सोनू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंत में एफादा फाउंडेशन की ओर जफर मसूद खां और ताबिश अख्तर ने आए हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।