शहीदों की लायी गयी स्वतंत्रता की रक्षा में योगदान करें लोगः अजीजुद्दीन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_827.html
जौनपुर।
अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जौनपुर संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में हुआ। नगर
के कोतवाली चौराहे पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा
ने किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में 98 एनसीसी बटालियन के अजीजुद्दीन
अंसारी उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री अंसारी ने देश के युवाओं से शहीदों के
दिखाये रास्ते पर चलने की अपील करते हुये कहा कि इस देश की तरुणाई को सेना
में योगदान कर शहीदों द्वारा लायी गयी स्वतंत्रता की रक्षा में योगदान
करना चाहिये। टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अरूण सिंह ने कहा कि सरदार
भगत सिंह की शहादत हमारे लिये एक प्रेरणास्रोत घटनाक्रम है। कार्यक्रम की
अध्यक्षता करते हुये मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने उपस्थित जनसमूह से यह
वचन मांगा कि आप सभी लोग अपना काम ईमानदारी से करेंगे और इस देश को शहीदों
के सपनों का देश बनाने के लिये भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिये जातिविहीन
समाज के निर्माण के लिये आगे आयेंगे और देश निर्माण में सहयोग करेंगे।
विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा. विनोद सिंह ने कहा कि समाज में फैल रही
बुराइयों को दूर करने और खासकर युवाओं से उन्होंने मेहनत से पढ़ाई करने और
देशभक्ति की भावना जागृत करने का काम करना है। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ
अधिवक्ता आदित्य नारायण मिश्रा ने मोर्चा के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते
हुये शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी
अधिकारी कृष्ण चन्द्र ने इस तरह के कार्यक्रम पूरे जिले में मनाने की अपील
किया। इसके अलावा जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, भाजपा नेता महंथ सूर्य प्रकाश
जायसवाल, महिला नेत्री किरन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र जायसवाल, संतोष
त्रिपाठी, विमला सिंह, लोकेश गुप्ता, शरद पटेल, शायर आकिल जौनपुरी, डा. रतन
चन्द्र मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर
आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सम्मिलित स्कूली बच्चों को सम्मानित किया
गया। तीन वर्गीकरण में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार का सम्मान के साथ
प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत 15
विशेष पुरस्कार भी प्रदान किये गये। इसी क्रम में जनपद के प्रमुख
रंगकर्मियों ने शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित किया। जनपद की सुर
कोकिला सविता अंशुमान व चर्चित गायक सुभाष विश्नोई ने देशभक्ति गीतों से
जनमानस में उत्साह भरा तो सलमान डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपनी
प्रस्तुतियों से मौजूद जनसमुदाय का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम का संचालन
महेन्द्र बंधु व सरदार सतवंत सिंह एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। इस
अवसर पर कार्यक्रम संयोजक महेश सेठ सहित चन्द्रकांत पटवा, अरुण यादव, संदीप
मौर्य एडवोकेट, विशाल, मोहम्मद ताहिर, सूरज मोर्य, शुभम श्रीवास्तव, शिबू
अंसारी, मदन लाल, उग्रसेन यादव, प्रीतम सेठ, वकील, अजय विक्रम सिंह सहित
तमाम लोग उपस्थित रहे।

