क्विज, कविता व रंगोली प्रतियोगिता हुई संपन्न
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_87.html
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्द्यालय के एच आर डी विभाग में “वेदना से संवेदना समूह” के तत्त्वाधान में ७ मार्च २०१८ को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित क्विज, कविता व रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम “अपराजिता 2018” का आयोजन हुआ I प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र में संरक्षक प्रो. अविनाश पथार्दिकर ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की I प्रो. अविनाश ने कहा स्त्री माँ, बहन , बेटी सभी रूपों में पूज्यनीय है हमे समाज को शिक्षित करना होगा तभी ये लिंग भेद ख़तम होगा I डॉ रसिकेश , संयोजक अपराजिता -2018 के मार्गदर्शन में सबसे पहले क्विज़ प्रतियोगिता ‘कुशाग्र’ का आयोजन हुआ जिसमे विश्विद्यालय के इन्जिनीरिंग , विज्ञान, प्रबंध अध्ययन संकाय के छात्र सम्मिलित्त हुए I क्विज़ प्रतियोगिता में इवेंट हेड शाश्वत श्रीवास्तव ने मेंटर डॉ रसिकेश के संयोजन में छात्रों से विविध विषय जैसे , अर्थ जगत , कला , व्यवसाय , खेल , संस्कृति , फिल्मो के सवाल पूछे जिसे छात्रों ने जवाब दिया I ये प्रतियोगिता माडर्न पावर पॉइंट के माध्यम से सम्पन्न हुई I इसके बाद कविता प्रतियोगिता “अभिव्यक्ति “ का आयोजन हुआ जिसकी इवेंट हेड आराधना श्रीवास्तव व डॉ रसिकेश ने छात्रो को चार शीर्षक – आज की नारी , भ्रूण ह्त्या , समाज व नारी तथा अपराजिता – एक स्त्री के विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता में विश्विद्यालय के इन्जिनीरिंग , विज्ञान, प्रबंध अध्ययन संकाय के छात्र सम्मिलित्त हुए I अंत में छात्रो ने विभिन्न विषयो पर पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता “ कृतिका “ में हिस्सा लिया I जिसमे घरेलु हिंसा व नारी जागरूकता व उद्द्यमित्ता मुख्य विषय रहे I जिसका संचालन इवेंट हेड कृतिका व शेफाली की टीम ने किया I
छात्रों का महिला व नारी जैसे संवेदनशील विषयो में रूचि को देखते हुए एच आर डी विभाग की पहल पर अपराजिता – 2018 का आज प्रथम दिन संपन्न हुआ I विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता की घोषणा कल की जायेगी I अपराजिता – 2018 के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एच आर डी विभाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्विद्यालय की ख्यातिलब्ध प्रोफ़ेसर रंजना प्रकाश जो की विश्विद्यालय के केंद्रीय ट्रेनिंग प्लेसमेंट की निदेशक भी है रहेंगी I मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सुनील कुमार , प्राध्यापक , मॉस कोमुनिकेशन संबोधित करेंगे I आज के कार्यक्रम का संचालन प्रीती मिश्र , आराधना श्रीवास्तव , शेफाली श्रीवास्तव , आकाश , विमल व कृतिका सिंह की टीम ने किया I धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक श्री अभिनव श्रीवास्तव व श्री कमलेश मौर्या ने किया I कार्यक्रम में एच आर डी विभाग व एनी विभागों के छात्र प्रियम्बदा सिंह , शिवानी पाण्डेय , मुसा खान , आकाश कुशवाहा , राजन सिंह , सूरज सोनी , आदिबा अनवर , शिवी , साक्षी त्रिपाठी , पवन यादव मुख रूप से प्रतिभाग किया I

