दबंगो ने प्रधान पुत्र को जमकर पीटा
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_91.html
जौनपुर। केराकत क्षेत्र के मुर्की गांव में रविवार की दोपहर में ग्राम के प्रधान के पुत्र विकेन्द्र कुमार को दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी- डंडे से मारकर घायल कर दिया। हमले में घायल विकेंद्र को उपचार हेतु एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
तार के चपेट में आकर गाय मरी
बरईपार(जौनपुर): मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव में बिजली का तार गिरने से गांव के ही शशि प्रकाश मिश्र की गाय करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना राविवार की सुबह 10 बजे की है। ग्रामीणों ने मछलीशहर पावर हाउस पर फोन करके लाइन को बंद करवाया। यह तार काफी दिनों से लटका हुआ था।

