चकबन्दी में धांधली के विरोध में धरना

 जौनपुर। शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव के ग्रामीणों ने चकबन्दी विभाग द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर धरना दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्राम हौज का स्वतंत्रता संग्राम का आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस लिये गांव के विकास के लिए इसे गांधी गांव घोषित किया गया। इस गांव में चरागाह, भीटा, खलिहान एवं अन्य बंजर जमीन तथा गांव के किसानों की भूमिधरी जमीन भू माफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम कराया जा रहा है। कई बार इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस समय गांव में चकबन्दी प्रक्रिया चल रही है। लेकि भू माफियाओं ने अपने पक्ष में फेसला करा लिया। चकबन्दी विभाग भू माफियाओं के लिए काम कर रहा है। सभा को किसान सभा के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, नेहरू सिंह चैहान आदि ने सम्बोधित किया।

Related

news 7398192157971189762

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item