छापेमारी में पांच सौ बोरी सरकारी गेंहू बरामद

जौनपुर। पुलिस और सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करके पांच सौ बोरी सरकारी गेंहू बरामद किया है। यह अनाज गरीबो को सस्ते गल्ले की दुकाने से बांटने के लिए था। लेकिन अनाज के कालाबारियों की मिली भगत से एक प्राईवेट गोदाम में पायी गयी। अधिकारी इसकी जांच पड़ताल में जुट गये है। अगर निष्पक्षता से जांच की गयी तो इसकी आंच सप्लाई विभाग तक पहुंचेगी।
लाईनबाजार थाने की पुलिस को सूचना मिला कि विशेषरपुर गांव में एक प्राईवेट दुकानदार के गोदाम में भारी मात्रा में सरकारी गेंहू का भण्डारण किया गया है। पुलिस इसकी सूचना सप्लाई विभाग को दिया। दोनो टीमे संयुक्त रूप से उक्त गोदाम में छापेमारी किया तो पांच सौ बोरी गेंहू बरामद हुआ। डीएसओ ने बताया कि बरामद गेंहू में काफी बोरियां सरकारी सिलाई है लेकिन टैंग को हटा दिया गया है। बाकी बोरियां बाजारो में बिकने वाली है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related

featured 6967857884072897441

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item