हवा हवाई हुआ अस्पतालो में कैशलेस चिकित्सा

जौनपुर। नोटबंदी के बाद सरकारी गैर सरकारी अस्पतालों में कैशेलेस चिकित्सा शुरू करने की कवाद शुरू हुआ था लेकिन आज तक यह सुविधा जमीन पर नही उतर पायी है। निजी चिकित्सालयों की दूर की बात सरकारी अस्पतालों तक यह सुविधा नही हो पायी है। जौनपुर जिलाचिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने साफ कहा कि आज तक यह आदेश मेरे पास नही आया है। यह जन उपयोगी सुविधा भी हवा हवाई साबित हो रहा है।
नोटबंद के बाद कैश की भारी किल्लत हो गया था। लोग पैसा निकालने के लिए पूरे दिन में लाईन में लगे रहने के बाद भी पैसा नही मिल पाता था। इस समस्या को देखते हुए केन्द्र सरकार ने कैशलेस पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने सांसदो को जनता के बीच जाकर कैशलेस के बारे में जानकारी देने को कहा था। इसी कड़ी में मरीजो को इलाज कराने में आ रही कठिनाईयों को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी गैर सरकारी चिकित्सालयों में मरीजो से दवा इलाज का पैसा स्वाइप मशीन के माध्यम से लेने का फरमान जारी किया था। मरीज अपने एटीएम या कार्ड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अस्पतालो को पैसा अदा करना था। लेकिन यह सुविधा हवा हवाई ही साबित हुआ। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य स्टाफ ने कहा कि यदि यह सुविधा लागू हो जाय तो मरीजो को सहूलियत मिलेगी साथ मुझे भी कैश की सुरक्षा व पैसा गिनने से निजात मिल जायेगा। इस मामले में सीएमएस डा0 एस के पाण्डेय ने कहा कि अभी तक आदेश नही आया है आदेश मिलते ही यह सुविधा मरीजो को मुहैया करा दिया जायेगा।

Related

news 3671124895253135432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item