जेसीबी और ट्रैक्टर पुलिस ने किया सीज
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_944.html
जौनपुर । मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव मे कई दिनों से एक ईट भट्ठे पर ईट पथाई के लिए जेसीबी लगाकर अवैध खोदाई की जा रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया, जिसके बाद बुधवार देर शाम को मौके पर पुलिस पहुंची। खुदाई कर रहे दोनों चालक भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। प्रभारी थानेदार नन्दलाल यादव ने बताया कि जेसीबी व टैक्टर को सीज करके एसडीएम मछलीशहर व खनन विभाग को सूचना दे दी गई है।

