शराब बनाने वाले तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में शराब बरामद

जौनपुर। केराकत पुलिस ने आज एक अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने दो तस्करो को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दस ड्रमो में रखे गये 7 सौ 80 लीटर शीरा भारी मात्रा में खाली शीशी उपकरण और स्कार्पियों बरामद हुआ है। एसपी ने पांच हजार रूपये इनाम देने की घोषणा किया है।
पुलिस को सूचना मुखवीर द्वारा मिली कि चंदवक के रतनुपुर की तरफ से काले रंग की स्कार्पियो मे शराब वनाने का शीरा एंव बनायी हुयी शराब व उपकरण लेकर वेचने हेतु जा रहा है इस सुचना पर शिवरामपुर कला स्थित देव इण्टरनेशनल स्कूल के सामने आने वाली स्कार्पियो का इंतजार किया जा रहा था तभी एक स्कार्पियो आते दिखी पास आने पर सरकारी गाड़ी व हम लोगो द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया पुलिस के जवान उक्त घटने मे खाई मे गिरने से चोटील भी हो गये। गाड़ी का चक्का रोड़ से नीचे उतरने के कारण गाड़ी फस गयी इसमे बैठे दो व्यक्ति गाड़ी मालिक व चालक पकड़ लिये गये ।पुछने पर बताये कि इस धन्धे मे काफी वर्षो से शराब का कारोबार किया जा रहा है स्कार्पियो गाड़ी जिसपर UP62J8505 नम्बर लगा है मे कुल 10 ड्रम एवं प्रति ड्रम मे 65 लीटर शराब का कुल 780 लीटर शीरा बरामद हुआ।इसके अलावा बनायी हुई एक पेटी शराब जिसपर बाम्बे विस्की का लोगो लगा है खाली शीशी 150 एक बोरे मे एवं रैपर 25 बाम्बे विस्की का बरामद हुआ। जब इनसे कड़ाई से पुछताछ किया गया तो इन्होने बताया कि हमलोग वर्षो से इस धंधे मे सम्मिलित है एवं ग्राम पारपाटी थाना चंदवक मे अशोक यादव जो प्रा0 सरकारी स्कूल रोड पर है वही पोखरे के किनारे एक कटरा बनाये है वही गोदाम बनाये है वही से धंधा का संचालन होता है वहा भी तत्काल दविश दिया गया तो कुल 02 ड्रम 65-65 लीटर के एवं खाली शीशी व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए । इन्होने बताया कि जो पीछे मोटर साईकिल आ रही है वह भी हमारे साथ के है जो आपको देख कर भाग गये ।

Related

news 1453521082392565660

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item