फेकी मिली मन्दिर से चोरी अष्टधातु की मूर्ति
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_40.html
जौनपुर। बक्शा थाने की पुलिस की लगातार दबिश से भयभीत चोर रविवार की रात्रि चोरी गई लाखों की कीमती मूर्ति फेंक फरार हो गए। पुलिस ने चोरों द्वारा फेंके गए स्थल पर पहुँच मूर्ति बरामद कर मन्दिर संचालक को सूचना दी। मूर्ति पहचान होते ही पुलिस कीमती मूर्ति को थाने लाकर मूर्ति पर पड़े फिंगर प्रिंट को फॉरेंसिक जांच हेतु भेज दिया। ज्ञात हो कि चितौड़ी गांव से बीते बुधवार की रात्रि राम, लक्ष्मण एवं सीता की मूर्ति चोरी हुई थी। सुबह मन्दिर संचालक कृष्णचन्द्र गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी की चोरों ने मेरे मन्दिर में राम, लक्ष्मण एवं सीता जी की लाखों कीमत की पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चुरा ले गए। सूचना सुन क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी ने पहुँच मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर जल्द खुलासे की बात कही। टीम गठित होते ही आये दिन पुलिस के दबाव से परेशान चोरो ने बदलापुर थाना क्षेत्र के कलिंजरा से पहले बसरा तिराहा मोड़ से पचास मीटर दूरी पर पीले रंग की बोरी में फेंक फरार हो गए। सोमवार को बोरी में मूर्ति देख चर्चाएं खास हो गया। किसी ने सूचना थानाध्यक्ष को दिया तो थानाध्यक्ष धनियामऊ चैकी इंचार्ज तथा पुलिस टीम को ले मौके पर रवाना हो गए। पहुँची पुलिस ने वादी को बुलाया। वादी द्वारा कीमती मूर्ति पहचान होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। मूर्ति पर पड़े फिंगर प्रिंट की जाँच हेतु तीनो कीमती मूर्ति को फॉरेंसिक लैब ले गए।

