शिया धर्मगुरु मौलाना महमूदूल हसन खां का निधन

जौनपुर। शिया धर्मगुरु नासिरिया अरबी कालेज के पूर्व प्राचार्य व शिया जामा मस्जिद के पूर्व पेश इमाम मौलाना महमूदूल हसन खां का रविवार को लखनऊ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और विगत चार दशक पूर्व जौनपुर जिले में आकर नासिरिया अरबी कालेज के प्राचार्य का पद संभाला था। सुल्तानपुर जिले के अमहट गांव निवासी मौलाना महमूदूल को सोमवार को सुबह 10 बजे उनके गांव में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। गौरतलब हो कि चार दशक पूर्व नासिरिया अरबी कालेज के प्राचार्य के रुप में कमान संभालते ही शिया समुदाय को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ इस्लाम के प्रति भी जागरुकता अभियान चलाया जिसके चलते आज उनके लाखों अनुनायी और हजारों शिष्य देश-विदेश में मौजूद है। उनके निधन से समाज के सभी वर्ग आहत है और अपनी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच रहा है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में मौलाना कल्बे जव्वाद लखनऊ, मौलाना यासुब अब्बास लखनऊ, मौलाना सफदर हुसैन जैदी, मौलाना फजले मुमताज, मौलाना इस्लामी, मौलाना तनवीर खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंदू सिंह, प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी, नजमुल हसन नजमी, डॉ. अलमदार नजर, फैसल हसन तबरेज, रिजवान हैदर राजा, आजम जैदी, हसन जाहिद खान बाबू, मेंहदुल हसन आब्दी, आरिफ हुसैनी, हसनैन कमर दीपू, मौलाना हसन अकबर, आरिफ हबीब, शम्सी आजाद, भाजपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, सै. शहंशाह आब्दी, रुमी आब्दी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

news 8579934799744991468

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item