सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया चंद्रशेखर ने: डॉ कीर्ति सिंह

जौनपुर।जननायक पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी का 91 वां जन्म दिवस समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन तिलकधारी महिला महाविद्यालय के सभागार में  किया गया । गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ ।  गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ कीर्ति सिंह (कृषि वैज्ञानिक व पूर्व कुलपति )ने की। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार सिंह , डॉ पी सी विश्वकर्मा , के एन सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता )पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ,जय प्रकाश सिंह (नदिया पारे ) रहे।
इस मौके पर डॉ कीर्ति सिंह  ने कहा कि चंद्रशेखर जी देश के इकलौते नेता थे जिन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया । वह हमेशा समाजवाद के पक्षधर थे । आचार्य नरेंद्र देव,जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर लोहिया  के सानिध्य में रह कर उन्होंने समाजवाद का झंडा बुलंद किया । इस मौके पर  पूर्व प्राचार्य , डी आर सिंह, वीरेंद्र सिंह (एडवोकेट) दुष्यंत सिंह( एडवोकेट)वरिष्ठ समाजवादी चिंतक  वशिष्ठ नारायण सिंह , भाजपा नेता अशोक श्रीवास्तव, डॉ राजीव प्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता राजेश सिंह , भाजपा नेता दिनेश सिंह "बब्बू" समेत दर्जनों लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर विचार मंच द्वारा किया गया था इस मौके पर शशि मोहन सिंह " क्षेम " जे पी सिंह , किरण प्रताप सिंह (अधिवक्ता)  प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह , सुभाष सिंह, विजय सिंह,ओम प्रकाश सिंह ,महेंद्र सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह , देवेंद्र सिंह , वीरेंद्र प्रधान , शिव पूजन सिंह ,महेंद्र राय ,रत्नाकर सिंह ,अवनीश सिंह, राजवीर सिंह राजा,रत्नेश सिंह भानु प्रताप समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
  गोष्ठी का आयोजन चन्द्रशेखर विचार मंच ने तथा संचालन सभाजीत द्विवेदी" प्रखर " ने किया।

Related

news 1474704478605193826

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item