जेसीआई चेतना ने आयोजित किया नॉन जेसी प्रशिक्षण कार्यशाला

जौनपुर। जेसीआई चेतना द्वारा नॉन जेसी ओरिएन्टेशन की कार्यशाला चलायी गयी जहां संस्थाध्यक्ष चारू शर्मा ने बताया कि इस टेªनिंग का उद्देश्य है कि हम समाज में युवाओं के बीच जेसीआई की गुणवत्ता की पहचान करायें। इस मौके पर जोन टेªनर विशाल गुप्ता ने बताया कि जेसीआई विश्व के 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं की सबसे बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जिसमें 100 से अधिक देश के युवा कार्य कर रहे हैं। सचिव कल्पना केसरवानी ने बताया कि यह संस्था खुद का व्यक्तित्व विकास करने व कुशल लीडर बनने का इतना मौका अपने विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से अपने सदस्यों को देती है कि यहां से निकाला हुआ व्यक्ति हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन डाली गुप्ता ने किया। अध्यक्ष चारू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तो सचिव कल्पना केसरवानी ने अतिथियों सहित जोन टेªनर के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही संयोजक नीतू गुप्ता ने जोन जोन टेªनर को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर अल्पना बैंकर, संगीता सेठ, मीना गुप्ता, मधु गुप्ता, सन्ध्या, शिवानी, आरती जायसवाल, पूनम खत्री, रचना गुप्ता, सरिता बैंकर, संचिता बैंकर, इन्द्रा जायसवाल, डाली गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।

Related

news 1132641641334466378

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item