भगवान परशुराम की मनायी गयी जयंती
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_814.html
जौनपुर।
पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति द्वारा करंजाकला
क्षेत्र के जासोपुर गांव में स्थित कैम्प कार्यालय पर बुधवार को अक्षय
तृतीय पर भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर संस्थापक शिवा
वर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके बच्चों को भगवान परशुराम के बारे
में बताया। इसी क्रम में बच्चों को मिठाई, टाफी आदि वितरित किया गया। इस
अवसर पर ज्योति वर्मा, युवराज, हिमांशु वर्मा, कलीम सिद्दीकी, डा. आशा,
अन्नू, रेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
ब्राह्मण
चेतना समिति के कैम्प कार्यालय पर जयंती मनायी गयी जहां रामकृष्ण
त्रिपाठी, सभाजीत द्विवेदी, रामेश्वर त्रिपाठी, प्रो. पीसी विश्वकर्मा, ओपी
खरे, शकुंतला शुक्ला सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व व
कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. आशुतोष उपाध्याय, संत प्रसाद
राय, रमाशंकर उपाध्याय, रमेश पाण्डेय, राहुल मिश्र, चन्द्र प्रकाश तिवारी,
प्रभात उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, जयराम यादव, कौशल त्रिपाठी, शशांक
त्रिपाठी, राजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता
रामकृष्ण त्रिपाठी व संचालन महामंत्री अशोक मिश्र ने किया। अन्त में डा.
रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

