अघोषित कटौती बनी मुसीबत

जौनपुर। जलालपुर में अघोषित कटौती होने से लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेती किसानी सहित अन्य कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता व क्षेत्रीय लोगों ने   विद्युत उपकेंद्र पर जाकर शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग की। इसे लेकर एसएसओ चिंतामनी से लोगों की नोकझोंक हुई। जलालपुर क्षेत्र में जबरदस्त अघोषित कटौती हो रही है। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि महज 10 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। लेकिन उसके भी आने का कोई निश्चित समय भी नहीं है। जबकि 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। वहीं सुबह 10 बजे दिन से शाम दो बजे तक और शाम 4ः30 बजे से 8ः45 बजे तक, रात 10,15 बजे से सुबह 8रू45 बजे तक बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी है। बावजूद इसके लोगों को शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता व क्षेत्रीय लोगों ने बिद्युत उपकेंद्र पर जाकर शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग की। इस दौरान एसएसओ चिंतामनी से विद्युत कटौती को रोकने को लेकर नोकझोक भी हुई। पिंटू गुप्ता ने कहा कि बिजली सही ढंग से नहीं मिलने पर उमस भरी गर्मी में लोगो का जीना मोहाल हो गया है। वहीं पेयजल संकट गहरा गया है। इस संबंध में जेई अवधेश कुमार कुशवाहा व कर्मचारी चिंतामणि ने बताया कि पूरे समय तक बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। रोस्टर के मुताबिक 17 घंटे लाइन दी जा रही है। फाल्ट ठीक करने के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है।

Related

news 7782419457006555633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item