तेदुये की तलाश में गांव में डेरा डाला
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_476.html
जौनपुर। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में तेदुये की तलाश में पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी गांव में डेरा डालकर दर दर भटक रहे है लेकिन अभी तक उसका सूराग नहीं मिल सका है। बताते हैं कि मीरपुर गांव में में उचित नारायण यादव के घर के पास तीन दिन से दिख रहे तेंदुए जैसे जानवर की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। खोजबीन के बाद उन्होेंने कुएं से एक बिल्ली से मिलता जुलता जानवर बरामद किया। कयास लगाया जा है कि यह जंगली बिल्ली का बच्चा है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे कि बच्चा किस जानवर का है। उसकी मां की तलाश में वन विभाग के अधिकारी वहीं पर डटे हुए है। यादव के परिवार वालों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से वे एक जानवर को देख रहे थे। वह कुएं में उतरकर बच्चे को दूध पिलाती और छलांग लगाकर बीस फीट कुएं से बाहर निकल कर भाग जाती है। इससे पुलिस को सूचना दी। एसआई नंदलाल यादव, गांव में पहुंच गये और कुएं मे जानवर के बच्चे को देखकर वन विभाग को सूचना दी । वन विभाग के रेंजर बीडी पांडेय, डिप्टी रेंजर सूर्यबली यादव और माली रामप्यारे मौके पर पहुंच गए। उन्होने ग्रामीणों की सहायता से जंगली जानवर के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला जो देखने में बिल्ली का बच्चा जैसा दिख रहा है। वन रेंजर भी उसकी पहचान नहीं कर पा रहे। ग्रामीणों का कहना है की बच्चे की तलाश में उसकी मां हिंसक हो सकती है।

