भड़की गाय ने आठ वर्षीय बालक की ली जान
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_748.html
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार की दोपहर भड़की गाय
ने उसे खूंटे से छोड़ने का प्रयास कर रहे आठ वर्षीय बालक को बुरी तरह से
घसीट दिया। घटना में घायल बालक को उपचार हेतु परिजन जौनपुर ले जा रहे थे कि
उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
गोपालपुर में अपने नाना बंशराज के घर ताखा शाहगंज निवासी मनोज कुमार का आठ वर्षिय पुत्र प्रियांशु छुट्टी मनाने आया हुआ था। मंगलवार को दोपहर बाद गाय को चरने के लिए प्रियांशु उसे खूंटे से छोड़ रहा था। रस्सी छूटते ही गाय भड़क कर दौड़ पड़ी। इस दौरान हाथों में गाय की रस्सी फंस जाने से प्रियांशु भी घिसटने लगा। जब तक आसपास के लोग गाय को घेर कर पकड़ते तब तक घटना में प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो गया था। परिजन उसे आनन फानन में निजी वाहन से उपचार हेतु जौनपुर ले जा रहे थे पर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ताखा शाहगंज से कुछ दिनों पहले ही प्रियांशु गोपालपुर अपने ननिहाल आया था। घटना के बाद बंशराज के परिवार में रोना पीटना मच गया।