आग उगलते सूरज से बढ़ी दुश्वारियां
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_879.html
जौनपुर। जनपद में मंगलवार को भगवान भाष्कर का रौद्र रूप देखने का मिला। दिन भर कभी धूप तो कभी छांव का खेल चलता रहा। आसमान से सूर्य की किरणें आग उगल रही थीं। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को न तो घर के अंदर चैन मिल रहा था न ही बाहर। सुबह से ही तेज धूप से लोग झुलसते रहे। इससे बचने के लिए लोग उपाय दिन भर लोग खोजते रहे। इसके बाद भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता चला गया। कभी-कभी आसमान में बादल भी आ रहे थे। इस दौरान लोगों को कुछ राहत मिल रहा था। इससे बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव खोजते नजर आए। घर से निकलने पर लोग गमछा जरूर लगा ले रहे थे। गर्म हवा से लोग पूरी तरह से बेहाल नजर आए। गर्म हवा के झोंके से लोगों की परेशानी बढ़ गई लेकिन उमस कम होने से थोड़ी राहत रही। मकान भी गर्म हो गए थे। उसके अंदर रखे सामान व उसकी दीवाल भी छूने से कर्म का एहसास हो रहा था। तेज धूप की वजह से दिन में सड़कों पर भी सन्नाटा की ही स्थिति रही। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर के लोगों को उठानी पड़ रही है। े कूलर भी राहत नहीं दे पा रहा। सबसे अधिक दिक्कत घर के अंदर महिलाओं व बच्चों को हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बाग बगीचा में बैठकर गर्मी से निजात पाते रहे। पशु पक्षी पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

