जालसाजी करके मकान हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_977.html
जौनपुर।कोतवाली
पुलिस ने जालसाजी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे के मकान को नगरपालिका के
रजिस्टर में अपने नाम दर्ज करा लेने के मामले में तीन लोगों के विरुध्द
मुकदमा दर्ज कर लिया ।प्राप्त विवरण के अनुसार नगर के ताड़तला मोहल्ले में
निशा सेठ,वर्षा सेठ एवं चंदो देवी ने एक जमीन का बैनामा 1989 में
कराया।निशा पत्नी राजेन्द्र कुमार उक्त भूखंड के उत्तर तरफ दो कमरे ,शौचालय
,स्नानगृह बनवाया।शेष जमीन हाता घेरकर खुली छोड़ रखे थे ।बाद में राजेंद्र
कुमार ने 25 जनवरी 2016 को अपना हिस्सा महर्षि सेठ,आदेश सेठ एवम धारा सिंह
को बैनामा कर दिया ।इन लोगों का नाम भी राजस्व अभिलेखों में दर्ज भी हो
गया।इसी मोहल्ले की निवासी अनिता सेठ पत्नी संतोष सेठ में 25x52 फुट का एक
भूखंड 20 जनवरी 1989 में जड़ावती देवी से खरीदा था बाद में अनिता ने अपने
हिस्से की जमीन स्वर्णलता पत्नी बिहारी तथा माधुरी पत्नी मुन्ना को बैनामा
कर दिया।संतोष सेठ पुत्र मोतीलाल ,निभा सेठ पुत्री संतोष तथा अनिता पत्नी
संतोष ने आपस मे षड्यंत्र करके 20 जनवरी 1989 को अनीता के नाम कराए गए
बैनामे की नकल लगाकर नगरपालिका में शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र देकर
गलत चौहद्दी दिखाते हुए महर्षि ,आदेश व धारा कर मकान व जमीन को अपने नाम
दर्ज करा लिया ।जानकारी होने पर राजेन्द्र कुमार ने आपत्ति दर्ज
कराई।नगरपालिका द्वारा जांच कराए जाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।नगर
पालिका द्वारा अनिता का नाम निरस्त कर दिया गया।उक्त प्रकरण में महर्षि सेठ
की तहरीर कोतवाली पुलिस ने संतोष सेठ पुत्र मोतीलाल ,निभा सेठ पुत्री
संतोष एवं अनिता सेठ पत्नी संतोष सेठ के विरुद्ध धारा 419,420,467,468 एवम
471 भा०द०सं०के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी हैं।
