कैंप लगाकर डाउनलोड कराया गया नमो एप
https://www.shirazehind.com/2018/07/blog-post_410.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज कलेक्ट्रेट कचहरी में जिलाध्यक्ष सुशील
कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कैंप लगाकर नमो एप डाउनलोड कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार की
योजनाओं एवं गतिविधियों को आम जन मानस में सीधे तौर पर पहुँचाने में नमो एप
प्रभावी तौर पर कार्य कर रहा है | उन्होंने नमो एप के विषय में बताया कि
इसमें समाचार , छात्रों के लिए एग्जाम वारियर्स, योजनाओं के लिए
इन्फो-इन-ग्राफिक्स, सोशल नेटवर्किंग के लिए माय नेटवर्क, मन की बात, नमो
टीवी , सरकार की योजनाओं एवं कार्यों के सन्दर्भ में गवर्नमेंट इन एक्शन,
प्रधानमंत्री के विषय में रोचक जानकारी तथा संवाद करने में एप सहायक है साथ
ही जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा के लिए पीपुल पल्स का विकल्प
दिया गया है |
जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने बताया कि नमो एप स्मार्ट फोन के प्ले स्टोर से तथा ट्रोल फ्री नं०- 18002090920 पर मिस्ड कॉल देकर डाउनलोड किया जा सकेगा| इसके बाद कुछ जानकारी पूर्ण करने पर एप शुरू हो जायेगा |
जिला संयोजक आई०टी० एवं सोशल मीडिया विभाग, अतुल पाण्डेयबताया कि जनपद के सभी बूथों पर कैंप लगाकर नमो एप डाउनलोड कराया जा रहा है | अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2743 लोगो ने नमो एप डाउनलोड किया है| यह कैंप कल भी काम करेंगे |
उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मौर्य, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, मनोज दुबे, धर्मपाल कन्नौजिया, पीयूष गुप्ता, अभय राय, सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल, अनुपमा राय, अतुल पाण्डेय, रविन्द्र नारायण सिंह, बृजमोहन शुक्ला, सुनील गुप्ता, आनंद निषाद, भूपेन्द्र पाण्डेय, अमूल्य श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|