बदमाशो ने लूटा, थाने के मुंशी ने दुत्कारा

जौनपुर। रामपुर पुलिस लूटेरो पर काफी मेहरबान दिखाई पड़ रही है। इसका उदाहरण है शनिवार को अज्ञात बदमाशो ने एक गरीब आदमी को चाकुओ से धमकाकर दस हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। पीड़ित थाने पर मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा तो थाने का मुंशी उसे भगा दिया।

रामपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी मिन्नी गौड़ राजमिस्त्री का काम करता है।राजमिस्त्री अपने घर से शनिवार की देर रात नौ बजे भदोही नर्सिंग होम मे भर्ती अपनी पुत्रबधू के ईलाज के लिए दस हजार रुपये और खाना लेकर बाईक से जा रहा था। भानापुर गांव के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा ही था कि बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बाईक पर पीछे बैठे बदमाश ने तुरंत उतरकर मिन्नी गौड़ को गले पर चाकू लगा दिया दूसरे ने गोली मारने की धमकी के साथ उससे जो लिया है सीधे निकालकर देने की बात कही। इस पर राजमिस्त्री ने बदमाशों से उलझ गया जिससे दोनों बदमाशों ने जमकर पिटाई कर वहीं जमीदोंज कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से 10 हजार नगद एवं कुछ छुट्टे पैसे जेब से निकाल लिए और बाईक को पटक पटक कर तोड़ डाला। उसके बाद बदमाश भाग गये। रात में ही घटना की सूचना लेकर राजमिस्त्री थाने गया लेकिन आरोप है कि थाने पर तैनात मुंशी ने यह कहते हुए भगा दिया कि सुबह आना। उसके बाद भुक्तभोगी दो दिनों से थाने का चक्कर काट रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सम्बन्ध में एसओ अमरजीत चौहान ने बताया कि लूट की मुझे कोई जानकारी नहीं है। न तो कोई पीड़ित मेरे पास आया है।

Related

news 143206983831038918

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item