पति समेत छः के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर।  स्थानीय थाना क्षेत्र  के आशापुर ग्राम निवासी 21 वर्षीया सविता यादव पत्नी कृष्ण चन्द्र यागव की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत के पश्चात मृतका के पिता की तहरीर पर मुंगरा पुलिस ने पति कृष्ण चन्द्र, जेठ दिनेश कुमार देवर ,अभिषेक व आशीष पुत्रगण राम अभिलाख यादव जेठानी सरिता देवी पत्नी दिनेश व सास के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर सास व जेठ को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस को दिये तहरीर मे मृतका के पिता बिजय कुमार यादव पुत्र माता प्रसाद निवासी सिलोखरा थाना बहरिया जिला इलाहाबाद ने बताया है कि उसकी पुत्री सबिता की शादी सवा साल पूर्व  मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत आशापुर ग्राम निवासी कृष्ण चन्द्र यादव पुत्र राम अभिलाख के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था | प्रार्थी ने शादी के समय अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था | शादी के बाद से ही ससुराली जन मेरी पुत्री पर और रूपये के लिए दबाव बनाते रहे | जब कि प्रार्थी ने शादी के समय बाइक दिया था | बीते 29 जुलाइ को सुबह 8 बजे सबिता के जेठ दिनेश ने फोन किया की आप की लड़की बिमार है तुरंत चले आइये | सूचना पर प्रार्थी का लड़का सुभाष कुमार व पत्नी जब आशापुर सबिता की ससुराल पहुंचे तो देखा कि सबिता की लाश एक कमरे मे पड़ी थी | जिसके  शव पर चोट के निशान दिख रहे थे | जिससे यह साफ दिख रहा था कि सबिता की हत्या की गयी है | मुंगरा पुलिस ने मृतका के पिता बिजय कुमार की तहरीर पर पति कृष्ण चन्द्र ,जेठ दिनेश देवर अभिषेक व आशिष जेठानी सरिता व सास के बिरूद्ध सुसंगत धाराओ मे मकदमा पंजीकृत कर जेठ दिनेश व सास को गिरफ्तार कर लिया | अन्य नामजद अभियुक्तो की तलाश मे जुट गयी है |

Related

news 7352987317180260161

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item