
जौनपुर। तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी जैसे विवादों की शिकायते पड़ी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर इसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर 121 शिकायती प्रार्थना पत्र फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किये गये, जिसमें 12 मौके पर निस्तारित किया गया। चकबन्दी विभाग की शिकायते ज्यादा आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसओसी संजय राय को मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्षता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पथरगड्डी उखाड़ने पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को कहा कि अच्छा काम करने वालों कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं खराब कार्य करने वालो पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनी वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें। सरकारी योजनाओं के लाभ में अपात्रों को हटाकर पात्र लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ रामजी पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शहर अनिल कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी प्रियंका प्रियर्दशिनी, डीएफओ ए.पी. पाठक, नगर मजिस्टेªट योगानन्द पाण्डेय, डीडीओ दयाराम, तहसीलदार आशाराम, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चैबे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य आदि जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।