अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
https://www.shirazehind.com/2018/08/blog-post_805.html
जौनपुर । चन्दवक थानान्तनर्गत पतरही ग्राम में मंगलवार को प्रातः 53 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पायेजाने से सनसनी फैल गई। मृतक लाइनबाजार के कुद्दूपुर का निवासी होने की बात बताई जा रही है। वह करीब 10 वर्षों से मजदूरी का काम करता था। मृतक हाफ टीशर्ट, फुल पैंट पहने था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
