सुईथाकला ब्लाक प्रमुख पद पर भी भाजपा ने किया कब्जा
https://www.shirazehind.com/2018/09/blog-post_415.html
जौनपुर। सुईथाकला ब्लाक प्रमुख पद पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आज हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कविता वर्मा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गयी है। इससे पूर्व इस ब्लाक पर सपा की मिथिलेश यादव काबिज हुई थी। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद बीते 16 अप्रैल को भाजपा नेताओ के सहयोग से कविता वर्मा ने अविश्वास लाकर उन्हे पद विहिन कर दिया था। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा ने निभाई थी। हलांकि इस उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें शिव प्रसाद यादव ने गुरूवार को पर्चा उठा लिया था। आज चुनाव से पूर्व ही सपा प्रत्याशी प्रेमशीला ने अपना नामाकंन पत्र वापस ले लिया।