गरीबो , मजलूमों को समाज की मुख्यधारा जोड़ने से कायम होगा राम राज्य : योगी आदत्यिनाथ

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म, जाति, मजहब, गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें, समाजवाद, साम्यवादवाद नहीं राम राज्य से भारत चलेगा। उन्होंने कहा कि 1994-95 में प्रदेश में अराजकता चरम पर थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि केवल भाषणों से नहीं नीतियों और कार्यों से ही बदलाव सम्भव है। शहीद उमानाथ सिंह इसी विचार के स्वयंसेवक थे और सत्ता की अराजकता के खिलाफ सड़क पर उतरे और शहीद हो गये। वे खुद नहीं समाज के लिए जिये।  ये उनकी। वैचारिक प्रतिबद्धता थी।
गुरुवार को टीडी कालेज परिसर में आयोजित स्व उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता अभियान को ही पूरे भाषण में फोकस किया। कहा कि 2 अक्टूबर 18 से 2 अक्टूबर 20 तक प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। ताकि प्रदेश के साथ देश भी स्वच्छ हो।
उन्होंने कहा कि 2017 में हमारी सरकार ने इन योजनाओं को आगे बढ़ाया। यह स्वस्थ भारत मिशन बनेगा. कहा कि स्वच्छता का परिणाम रहा कि बीआरडी कालेज गोरखपुर में हर साल अगस्त में 400 विषाणु जनित मरीज आते रहे जिसमें 100 मरते लेकिन इस बार कुल 80 मरीज आये और 6 ही मरे।
उन्होंने देश व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि एक रुपये भेजता हूं तो पात्र तक 10 पैसे मिलते हैं, यह उनकी लाचारी शो कर रही थी। आज पीएम मोदी ने कहा कि जितना भेजेंगे लाभार्थी को उतना मिलेगा। इसमें जनधन योजना के सहयोग किया। पुरानी प्रदेश सरकार को इसमें रुचि नहीं थी। इसलिए मोदी सरकार की योजना जनता तक नहीं पहुंची। क्योंकि समाजहित में उनकी रूचि नहीं। सपा सरकार रोके रखी। 

Related

politics 2410875608507632027

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item